सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The transformer has been out of order for three days, causing distress to the villagers.

Pratapgarh News: तीन दिन से फुंका है ट्रांसफार्मर, ग्रामीण बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The transformer has been out of order for three days, causing distress to the villagers.
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का चैन-सुकून छिन रहा है। शहरी क्षेत्र के चारों उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में ट्रिपिंग और फीडर गर्म होने से मंगलवार को सात बार तक बिजली गुल हुई।

ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रात के समय हो रही बिजली कटौती से नींद में खलल पड़ रहा है। वहीं, गौरा उपकेंद्र के पटहटियाखुर्द में शनिवार को जले ट्रांसफार्मर को तीन दिन बाद भी नहीं बदला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बचने के लिए दहिलामऊ, बाबागंज, कादीपुर व रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। जिस कारण हाईटेंशन लाइनों के साथ ही फीडर गर्म हो रहे हैं। ऐसे में कई बार बिजली की आवाजाही जारी रही। सुबह छह से शाम छह बजे तक औसतन सात बार तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण अंचल के पट्टी, अजगरा, पहाड़पुर, हंडौर समेत अन्य उपकेंद्रों से रात के समय 10 से लेकर 12 बजे तक बिजली की कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि लोड बढ़ने से फाल्ट की समस्या हो रही है। जिस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
सुवंसा के पटहटियाखुर्द गांव में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शनिवार रात करीब 12 बजे जल गया। जिससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीन दिन बाद भी गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
गांव के रमेश, प्रमेंद्र, सुरेश यादव, मुन्ना गौतम और शैलेंद्र ने बताया कि गौरा बिजली उपकेंद्र पर शिकायत की गई लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जेई सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत मिली है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर गांव में लगाकर बिजली आपूर्ति को बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed