फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thorns and pebbles will prick you on the way... then we will meet Shiva Shankar

Pratapgarh News: रास्ते में चुभेंगे कांटे-कंकड़.... फिर मिलेंगे शिव शंकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Thorns and pebbles will prick you on the way... then we will meet Shiva Shankar
बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले मार्ग चौखड़ा के समीप टूटी सड़क। संवाद
30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम में शिव भक्त दर्शन-पूजन को आते हैं। धाम तक जाने वाले रास्ते में गड्ढे होने की वजह से कांवड़ियों के पैरों में इस बार कांटे और कंकड़ चुभेंगे। शिव शंकर से मिलने के लिए उन्हें बिखरी गिट्टियां और कटीली झाड़ियों के बीच से सफर करना होगा। वहीं, समस्या पर अफसर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से जल लेकर लाखों कांवड़िये शिवालय में जलाभिषेक के लिए पैदल आते हैं लेकिन कांवड़ यात्रा को लेकर अभी तक तैयारी अधूरी है। सड़कें बदहाल हैं। बाजारों में रास्ते पर कीचड़ व गंदगी है। इससे उन्हें यात्रा के दौरान काफी असुविधा होगी।
विज्ञापन

खीरीबीर पुल से सराय गनई चौराहा तक सड़क बदहाल है। करनपुर खूंझी गांव लिंक मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। यही हाल, भुपियामऊ से नगर पंचायत पृथ्वीगंज हुमायूंपुर पुल जो दिलीपपुर चौराहे को जोड़ता है, उसका है। यहां पुल का लिंटर क्षतिग्रस्त होने के साथ जगह नुकीली सरिया दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे दोनों तरफ जंगली बबूल की डालियां लटकी हुई हैं। मतुई नामक शायर पुल के रास्ते दिलीपपुर बाजार होते हुए गोपालपुर बेलखरनाथ की पगडंडी हल्की बारिश से टूट गई है। इसी रास्ते से हजारों श्रद्धालु बाबा बेलखरनाथ धाम में जल चढ़ाने जाते हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
सावन मेला प्रभारी एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि बुधवार को डीएम की अध्यक्षता बैठक हुई थी, जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें दूरकर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।

जताई चिंता, उठाई मांग
दीवानगंज चौराहे पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। नालियां जाम हैं और चारों तरफ गंदगी फैली है। कांवड़ियों के साथ आम राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलागंज कांवरिया संघ के पदाधिकारी प्रदीप कुमार जायसवाल व दिलीपपुर के महाकाल कांवरिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने चिंता जताई। उन्होंने इन अव्यवस्थाओं के निस्तारण की मांग की।

बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले मार्ग चौखड़ा के समीप टूटी सड़क। संवाद

बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले मार्ग चौखड़ा के समीप टूटी सड़क। संवाद

बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले मार्ग चौखड़ा के समीप टूटी सड़क। संवाद

बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले मार्ग चौखड़ा के समीप टूटी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed