सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three people, including a teenager, injured in separate accidents.

Pratapgarh News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a teenager, injured in separate accidents.
विज्ञापन
जौनपुर के बहोरीपुर निवासी संदीप कुमार अपने ननिहाल दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खूंझी कला से बुधवार को घर जा रहे थे। पृथ्वीगंज रोड स्थित हरिपुर बरदैता के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इधर, कंधई के चंदुआपट्टी निवासी मयंक सरोज अपनी ननिहाल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव आए थे। करीब तीन बजे वह ई-रिक्शा से जा रहे थे। अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। महरुपुर निवासी तन्मय शुक्ला की बाइक में घर वापस लौटते समय गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे भी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed