सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two accused in taxi driver's murder case in police custody

Pratapgarh News: टैक्सी चालक की हत्या के दो आरोपी पुलिस हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two accused in taxi driver's murder case in police custody
विज्ञापन
मानधाता के रामनगर में सोमवार को दिनदहाड़े टैक्सी चालक मो. सलीम की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

रामनगर निवासी सलीम खेत में फसल देखने गया था। पुरानी रंजिश में पड़ोसी जलील ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सलीम के सीने व गले में दो गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को आक्रोशित परिजन शव आरोपियों के घर दफनाने की जिद पर अड़े थे। हालांकि पुलिस के प्रयास से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस नामजद हत्यारोपियों को पकड़ने में नाकाम रही। जिसे लेकर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। खबर मिलने पर पुलिसकर्मियों को गांव में मुस्तैद कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed