{"_id":"6a2af3ab598dd553fe0aa89c","slug":"uncle-dies-nephew-injured-in-road-accident-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170084-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात के छैवा पुल के पास बृहस्पतिवार की भोर करीब पांच बजे वाहन और बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत हो गई। भतीजा भी गंभीर रूप से जख्मी है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रानीगंज के इमलीडाड लच्छीपुर निवासी द्वारिका प्रसाद (52) का भतीजा आशीष (28) झांसी में पुलिस विभाग में सिपाही है। बृहस्पतिवार की भोर में वह ट्रेन से मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंचा। भतीजे को घर ले जाने के लिए चाचा द्वारिका प्रसाद बाइक से जंक्शन पहुंचे।
लौटते समय छैवा पुल के पास चार पहिया वाहन और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिर गए। वाहन चालक भाग निकला।
सुबह सैर करने के लिए निकले ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने द्वारिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर रोते-बिलखते हुए परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
वर्जन-
परिजनों से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। घायल पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी है। - प्रशांत राज, सीओ सिटी