सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1500 crore rupees spent, work on 200 water tanks incomplete

Raebareli News: 1500 करोड़ खर्च, 200 पानी की टंकियों का कार्य अधूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
1500 crore rupees spent, work on 200 water tanks incomplete
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के मझिगवां गांव में पानी टंकी का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ। ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक टंकी नहीं बन पाई है। खास बात यह है कि यह टंकी कागजों पर चल रही है। इससे मझिगवां, पहाड़गंज, छुलिहा, जंगलिन, ढकिया गांवों में पानी की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इसके उलट है।
Trending Videos


जगदीश, रामशरन, गुलाब, रामहेत, रतीपाल, महेश ने बताया कि पाइप लाइन बिछाकर तैयार कर दिया गया। टोटियां भी लग गई हैं, लेकिन अब तक इनसे पानी नहीं टपका। यही हाल दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के अलीपुर चकराई, चरुहारवीक, धमधमा, राही के खनुवा, बिनोहरा का भी है। सबसे खराब हालत खीरों क्षेत्र के कान्हामऊ, बकुलिहा, ठकुराइन खेड़ा, भितरी, बीजेमऊ, खपुरा गांव है। इन गांवों में खारे पानी की समस्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इसी तरह करीब 200 पानी की टंकियां हैं, जिनसे अब तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई, लेकिन कागजों पर कोई एक साल, तो कोई दो साल से चालू दिखाई जा रही थीं। गर्मी शुरू हो चुकी है। लेकिन जल जीवन मिशन योजना के तहत अब तक लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिला है। विभाग की ओर से 850 गांवों में आपूर्ति और 711 गांवों में काम कराने दावा किया जा रहा है, लेकिन जिन गांवों में पानी की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, उनमें अधिकांश गांव में पानी की आपूर्ति ठप है।

रखरखाव के लिए नहीं हैं कर्मचारी
जल निगम ग्रामीण के कंधों पर इतनी बड़ी योजना की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां पर स्टाफ की कमी है। टंकियों के रखरखाव के लिए किसी की तैनाती नहीं है। पंप ऑपरेटर तक नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि इन टंकियों से कैसे पानी की आपूर्ति हो रही है।

1500 करोड़ खर्च, हालात जस के तस
जल जीवन मिशन योजना के तहत पांच लाख तीन हजार घरों में पानी पहुंचाना है। अब तक चार लाख 70 हजार घराें में पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आखिर जल जीवन मिशन योजना का कार्य अब तक पूरा न होने के पीछे किसकी लापरवाही है। इसकी जांच होनी चाहिए।

जल जीवन मिशन योजना के तहत 850 गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। शेष गांवों में काम चल रहा है। बजट की कमी के चलते काम सुस्त गति से चल रहा है, जहां पर पानी की टंकी नहीं बनी, वहां पर सीधे पंप चलाकर पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।
शफीकुर्रहमान, अधिशासी अभियंता, जलनिगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed