सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowds in OPD, hustle and bustle at counters

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, काउंटरों पर गहमागहमी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crowds in OPD, hustle and bustle at counters
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। ठंडे-गर्म मौसम के कारण जिले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार सहित अन्य बीमारियों का कहर जारी है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा लेने के लिए मरीजों ने लंबी लाइन लगाई। ओपीडी में करीब 1800 मरीज पहुंचे।
Trending Videos


मौसम में बदलाव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द, सांस लेने में समस्या, सीने में दर्द आदि समस्या के ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। कंप्यूटर से पर्चा बनाने की व्यवस्था होने के कारण मरीजों को सबसे ज्यादा पर्चा काउंटर पर ही परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी मरीजों का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि इस मौसम में एहतियात बरतने की जरूरत है। जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी मौसमी बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। इन बीमारियों के साथ ही सीने में दर्द की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। समस्या होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed