सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1800 houses of Kanshiram Colony are dilapidated

Raebareli News: कांशीराम कॉलोनी के 1800 आवास जर्जर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
1800 houses of Kanshiram Colony are dilapidated
कांशीराम कॉलोनी की जर्जर इमारत।
विज्ञापन
रायबरेली। कांशीराम कॉलोनी के 1800 आवास जर्जर हैं। इन आवासों में रहने वाले 10 हजार से ज्यादा लोगों की जिंदगानी खतरे में है। नगर पालिका ने सभी को नोटिस जारी किया है। जल्द आवासों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश में आवासों के ढहने का खतरा बढ़ जाएगा।


साल 2010 में मायावती सरकार में शहर के महराजगंज रोड पर कांशीराम कॉलोनी-1 और कांशीराम काॅलोनी-2 बनवाई गई थी। दोनों कॉलोनियों में 1800 आवास हैं। साल 2021 में आवासों को गरीबों के नाम आवंटन किया गया है। दोनों जगहों पर 10 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात ये हैं कि दोनों कॉलोनियों में बने आवास पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। सीढि़यां, छज्जे व छतें जर्जर हैं। प्लास्टर गिर रहा है। कई आवास तो ढहने के कगार पर हैं। ऐसे में कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos



फिर रहने कहां जाएं...
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। इसके बाद से नागरिक परेशान हैं। विनोद कुमार, महरुननिशा कहती हैं कि हम लोगों के पास कहीं और रहने के लिए ठिकाना नहीं है।

नोटिस के जवाब में हम लोगों ने लिखकर दे दिया है कि यदि कोई घटना होती है तो उसके लिए हम ही जिम्मेदार होंगे। आमिर, मो. शफीक, अरविंद कहते हैं कि करीब 15 साल में ही कॉलोनियां जर्जर हो गईं। कॉलोनी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ। अफसरों से मांग की है कि जल्द आवासों का मरम्मत कार्य कराई जाए।


आवासों की होगी मरम्मत
नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी में बने आवास जर्जर हो गए हैं। आवासों में रहने वाले नागरिकों को नोटिस जारी किया गया है। एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द आवासों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed