{"_id":"6a1c88e0b4a067457908b117","slug":"2137-patients-reached-the-health-fair-raebareli-news-c-101-1-slko1033-159197-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आरोग्य मेले में 2137 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आरोग्य मेले में 2137 मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीज का इलाज करते चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हुआ। धूप और गर्मी बढ़ने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा बुखार के 442 और गैस्ट्रो के 268 मरीजों का इलाज किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कुल 2137 मरीज मेले में आए। इनमें 844 पुरुष और 1002 महिलाएं शामिल हुए। 291 बच्चों का भी इलाज हुआ। मधुमेह 129, त्वचा के 253, ब्लड प्रेशर के 168 मरीज आए। इसके अलावा अन्य बीमारियों के भी मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सात मरीजों को रेफर किया गया।
बुखार और पेट के रोगियों ने कराया इलाज
गदागंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई में डॉ. वरुण यादव ने 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी। गोविंदपुर माधव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. दिवाकर ने 70 मरीजों का इलाज किया। रसूलपुर धरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पवन पटेल ने 60 मरीजों का इलाज किया। स्वास्थ्य मेला में बुखार और पेट संबंधी रोगी अधिक आए।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी ने लिया जायजा
सरेनी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधवन में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएचसी प्रभारी डॉ. शुभम सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गर्मी में अधिक न निकले पानी का प्रयोग अधिक करें। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सावधानी बरतें। साथ ही पेट दर्द होने और उल्टी दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेने को कहा गया।
इलाज कराने के लिए मरीजों की रही भीड़
लालगंज। क्षेत्र के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखी। मौसम बदलने से कारण रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई। करीब 139 मरीज का उपचार किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 139 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला। डीह क्षेत्र की पीएचसी में चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर मरीजों का इलाज किया। घुरवारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में मरीजों की भीड़ रही।

Trending Videos