सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nilanchal departed via a changed route, two hours late

Raebareli News: बदले हुए रास्ते से चली नीलांचल, दो घंटे लेट

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nilanchal departed via a changed route, two hours late
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। खासकर उन ट्रेनों की लेटलतीफी बहुत अधिक हो गई है, जो लखनऊ की ओर से आ रही हैं। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर काम कराया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से संचालन प्रभावित हुआ है।


रविवार को आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस लखनऊ के रास्ते नहीं चली, बल्कि यह ट्रेन उन्नाव के बाद लालगंज, डलमऊ के रास्ते रायबरेली आई। इससे यह ट्रेन एक घंटे विलंब से पहुंची। रायबरेली में इंजन की दिशा बदलने के कारण एक घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। इससे लेटलतीफी बढ़कर दो घंटे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस छह घंटे लेट हो गई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर और देहरादून-बनारस जनता मेल साढ़े चार घंटे विलंब से आई। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos


लखनऊ की ओर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें चारबाग न जाकर ट्रांसपोर्ट नगर से चलाई गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को भी लखनऊ में काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed