सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lekhpal's documents torn, video goes viral

Raebareli News: लेखपाल के दस्तावेज फाड़े, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal's documents torn, video goes viral
विज्ञापन
ऊंचाहार। पट्टी रहस कैथवल गांव में सरकारी नाली की नाप करने गए लेखपाल रूपेश मौर्य के साथ अभद्रता की गई। एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की। दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


रमेश कुमार के प्रार्थना पत्र पर शनिवार को लेखपाल रूपेश मौर्य गांव पहुंचे और सरकारी नाली की माप शुरू की। इस दौरान गांव निवासी अमित कुमार ने लेखपाल से गाली-गलौज और मारपीट की। उसने लेखपाल के अभिलेख भी फाड़ दिए। गांव वालों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ है। उस पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed