सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Refusal to cremate the body of the youth

Raebareli News: युवक के शव का अंतिम संस्कार से इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Refusal to cremate the body of the youth
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के छोटे मियां का पुरवा गांव में हंगामा करते मृतक संतोष के परिजनों को सम
विज्ञापन
ऊंचाहार। छोटे मियां का पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी संतोष कुमार (22) का शव शनिवार रात घर पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने संतोष की हत्या का आरोप लगाया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मामले में कार्रवाई करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।


गांव निवासी संतोष कुमार हरियाणा के झज्जर जिले में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। संतोष 20 दिन पहले घर से हरियाणा गए थे। शुक्रवार सुबह उनकी झज्जर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवाले शव लाने के लिए झज्जर पहुंचे। शनिवार रात करीब 10 बजे परिजन शव लेकर गांव आए। घटना को लेकर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक मामला शांत रहा, लेकिन सुबह छह बजे होते ही लोग उग्र हो गए। सभी ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हंगामा करने लगे। मां रामदेवी, बड़े भाई अशोक ने आरोप लगाया कि संतोष की हत्या की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
Trending Videos


सुबह छह बजे से 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिसकर्मी उन्हें समझाते रहे। बाद में प्रधान धनराज यादव और पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।

कार्यवाहक ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामला हरियाणा का है। हरियाणा पुलिस कार्रवाई करेगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।


थम नहीं रहे अपनों के आंसू
संतोष की मौत से मां राम देवी, बड़े भाई अशोक, छोटे भाई आशीष, बहन पूनम व सुमन के आंसू नहीं थम रहे हैं। सभी का कहना है कि अभी 20 दिन पहले ही भाई हरियाणा कमाने के सिलसिले में गया था। अचानक उसकी मौत कैसे हो गई। भाई की हत्या की गई है। हम लोगों को इंसाफ चाहिए। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed