{"_id":"6a651b18180bbb74a70f5281","slug":"40000-consumers-left-in-distress-due-to-power-cuts-raebareli-news-c-101-1-slko1031-163635-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली कटौती से 40 हजार उपभोक्ता रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली कटौती से 40 हजार उपभोक्ता रहे बेहाल
विज्ञापन
डलमऊ क्षेत्र का विद्युत उपकेंद्र कठगर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भीषण उमस के बीच शनिवार को शहर के करीब 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं को लगातार कटौती और फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ा। कई इलाकों में लाइन और ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय अधिकारी बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।
नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए कुल 54 उपकेंद्र संचालित हैं। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में बार-बार बिजली गुल होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इंदिरा नगर उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास फीडर में फॉल्ट आने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे इंदिरा नगर, आवास विकास और आरडीए कॉलोनी के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सत्यनगर स्थित काली मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में खराबी आने से दोपहर एक बजे से दो बजे तक आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
तेलियाकोट उपकेंद्र से संचालित पुलिस लाइन फीडर में फॉल्ट के कारण भी करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा सुरजूपुर, बड़ा घोसियाना, गोरा बाजार, निराला नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, महानंदपुर और पुलिस लाइन रोड समेत कई इलाकों में लाइन फॉल्ट की वजह से बार-बार बिजली गुल होती रही।
विज्ञापन
देवानंदपुर के सभासद जय प्रकाश वर्मा का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी फॉल्ट समय पर ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
कठगर उपकेंद्र में मरम्मत के चलते आठ घंटे बिजली गुल
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र स्थित कठगर विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को पैनल की खराबी और फीडर के तार बदलने के कार्य के कारण करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कठगर, सैदनपुर, खागीपुर सड़वा, राजापुर, शंकरबख्श का पुरवा, पूरे मोहकम, सांडबरा, मनेहरू, जफरापुर, बल्दी का पुरवा समेत 50 गांवों की करीब दो लाख आबादी बिजली संकट से जूझती रही।
सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बंद हुई। पहले पैनल की मरम्मत की गई और उसके बाद कठगर फीडर के तार बदले गए। शाम करीब पांच बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर, शहर में ट्रिपिंग और जिलेभर में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे करीब पांच लाख उपभोक्ता प्रभावित हैं। कम वोल्टेज के कारण किसानों को नलकूप चलाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। जेई मुकेश भारती ने बताया कि पैनल की खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।