फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five meritorious students of FG College to be felicitated

Raebareli News: एफजी कॉलेज के पांच मेधावी होंगे सम्मानित

Sun, 26 Jul 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five meritorious students of FG College to be felicitated
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी महाविद्यालय के पांच मेधावियों ने इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के पदक विजेताओं की सूची में जगह बना ली है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सूची जारी की तो महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के पांच मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक, स्मृति पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा जाएगा। इन सभी ने लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। जल्दी ही लखनऊ विश्वविद्यालय में सभी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग की छात्रा दीप्ति को मदन गोपाल मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें एमए मनोविज्ञान (प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर 2024-26) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मिलेगा। इसी विभाग की छात्रा आरती को भृगु प्रकाश मेमोरियल प्राइज मिलेगा। यह पुरस्कार उन्हें एमए पॉजिटिव साइकोलॉजी (तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर 2025-26) में सर्वाधिक अंक अर्जित करने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड विभाग की छात्रा श्रेया यादव को अल मुर्तजा बीएड गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें बीएड परीक्षा-2026 में नियमित छात्रा के रूप में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित करने तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मिलेगा। संस्कृत विभाग की छात्रा सुरभि पटेल ने एमए संस्कृत (प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर) में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ अकादमिक उपलब्धि तथा संयुक्त परिणाम में सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक साथ तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय सम्मान अर्जित किए हैं।

उन्हें सर्वश्रेष्ठ अकादमिक छात्रा के लिए कुमारी विमला पूरी गोल्ड मेडल, एमए (प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर) के संयुक्त परिणाम में सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए श्रीमती चंद्रा देवी और राधा कृष्णा अरुणवंशी गोल्ड मेडल और एमए (प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर) में सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा होने के लिए श्रीमती इंद्राणी देवी मेमोरियल कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा।

अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा दिव्यांशी मौर्य को सुप्रभा सेन गुप्ता तथा एससी सेन गुप्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह मेडल उन्हें एमए अर्थशास्त्र (सत्र 2024-26) में पब्लिक फाइनेंस विषय के द्वितीय सेमेस्टर (जून 2025) एवं चतुर्थ सेमेस्टर (जून 2026) की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर मिलेगा।


महाविद्यालय के प्रबंध मंत्री इं. अतुल भार्गव और प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी ने इसे गर्व का विषय बताया और कहा कि यह महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रो. अरविंद प्रकाश, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. शामिनी श्रीवास्तव, डॉ. अमीश, डॉ. विनय कुमार सिंह ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed