{"_id":"69d2b98b2cd01ae43e09f12d","slug":"a-young-man-was-shot-in-a-feud-his-friend-escaped-and-saved-his-life-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154768-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रंजिश में युवक को गोली मारी, दोस्त ने भागकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रंजिश में युवक को गोली मारी, दोस्त ने भागकर जान बचाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक से घटना की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। तुलसी नगर मोहल्ले में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसे गोली मार दी। वारदात के दौरान युवक का दोस्त मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
तुलसी नगर निवासी अनिकेत झा (22) पुत्र मनोज कुमार शनिवार शाम करीब छह बजे अपने दोस्त विशाल के साथ नहरिया किनारे बैठा था। इसी दौरान पांच बाइकों पर सवार करीब आठ हमलावर वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से अनिकेत पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान विशाल किसी तरह मौके से भाग निकला और शोर मचाया। इससे पहले कि आसपास के लोग पहुंच पाते, हमलावरों ने असलहे से फायर कर दिया। गोली अनिकेत के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अनिकेत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह मर्चेंट नेवी की पढ़ाई कर चुका है।
सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार और मिल एरिया थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट: दरोगा पर अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाया कि एक दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का कहना है कि दरोगा वीडियो बनाने से भी रोक रहे थे। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
Trending Videos