सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman robbed of earrings in broad daylight on highway

Raebareli News: हाईवे पर दिनदहाड़े महिला से झुमका लूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed of earrings in broad daylight on highway
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कानपुर-उन्नाव हाईवे की सर्विस रोड पर रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से झुमका छीन लिया। महिला और उसका पति जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से लोगों में नाराजगी है।
Trending Videos


जोगापुर गांव की राजदुलारा अपने पति देवनारायण के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। दंपती बाइक से बसौनी का पुरवा मजरे जनता बाजार से घर आ रहे थे। सुबह 11 बजे सेमरपहा के पास हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंची तभी पीछे से एक बाइक से आए दो बदमाशों ने राजदुलारा के गले पर झपट्टा मारकर झुमका छीन लिया। झुमका की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती के साथ मिलकर बदमाशों का पीछा किया। बदमाश बाबा का पुरवा गांव से होते हुए कैथन का पुरवा की ओर भाग निकले। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed