{"_id":"69d2b9bba7f4d4b4490676cf","slug":"train-seats-are-filling-up-rapidly-between-may-20-and-30-raebareli-news-c-101-1-slko1034-154714-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रेनों में 20 से 30 मई के बीच तेजी से भर रहीं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रेनों में 20 से 30 मई के बीच तेजी से भर रहीं सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियां अगले महीने शुरू हो जाएंगी और स्कूल-काॅलेज बंद हो जाएंगे। ऐसे में लोग छुट्टियां मनाने बाहर जाना चाहते हैं। अभी छुट्टियां शुरू होने में डेढ़ महीना बाकी है, लेकिन 20 से 30 मई के बीच सीटें तेजी से भर रही हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों पर दबाव बहुत अधिक रहेगा। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बना ली है।
मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस में जून के प्रथम सप्ताह तक किसी भी दिन सीट नहीं खाली है। मई के दूसरे पखवारे में तो वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। यानी कि मुंबई जाना है तो सीट कन्फर्म होना संभव नहीं है। जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस की हालत भी कुछ ऐसी ही है।
इसमें भी जून के प्रथम सप्ताह तक सीट खाली नहीं है। वेटिंग टिकट बन रहे हैं। वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। गर्मी की छुट्टी शुरू होने के बाद तो इस ट्रेन में सीट कन्फर्म होना नामुमकिन दिख रहा है। गर्मी की छुट्टी में उत्तराखंड जाना चाहते हैं तो भी सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। देहरादून जाने वाली जनता मेल में 20 से 25 मई तक वेटिंग बहुत अधिक है।
बाकी दिनों में भी खाली सीटों की संख्या कम है। दिल्ली जाने और वहां से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में 20 से 30 मई तक तेजी से रिजर्वेशन हो रहे हैं। यही हाल मुंबई और भोपाल से आने वाली ट्रेनों का भी है। एसी और स्लीपर दोनों में सीटों के लिए ज्यादा मारामारी है।
पंजाब, कोलकाता, बिहार जैसे प्रांतों से आने और इन राज्यों में जाने वाले यात्री भी टिकट कराने के लिए रिजर्वेशन काउंटर पहुंच रहे हैं। अभी से सीट आरक्षित इसलिए करा रहे हैं, ताकि सीट कन्फर्म होने की उम्मीद बनी रहे। जितना देर करेंगे, उतनी ही मुश्किलें बढ़ेंगी।
वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की संख्या बढ़ती है, इसीलिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। एक स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी हो चुकी है। कुछ और ट्रेनों की उम्मीद है।
Trending Videos