{"_id":"69d2b9f14f16c906dd07c06a","slug":"patients-increased-due-to-fluctuations-in-weather-raebareli-news-c-101-1-slko1032-154754-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें रोगियों की जांच की बाद दवा वितरित की। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बुखार, जुकाम के रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने रोगों से बचाव के तरीके बताए।
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक दीनशाह गौरा ब्लॉक के जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेले में रोगियों की भीड़ उमड़ी। जलालपुर धई में डॉ. वरुण कुमार, डॉ. प्रियंका ने 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी तरह गोविंदपुर माधव में डॉ. दिवाकर ने 60 और रसूलपुर धरावां में डॉ. पंवन कुमार ने 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने कहा कि मौसम में परिवर्तन के कारण जुकाम, बुखार, खांसी के ज्यादा रोगी आ रहे हैं। सभी का इलाज के बाद दवा वितरित की गई। घुरवारा प्रतिनिधि के मुताबिक कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी जुकाम, शुगर, उच्च रक्तचाप,मलेरिया, पैथालॉजी में जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. रूपाली शुक्ला ने बताया कि मेले में 63 मरीज आए थे। सभी का इलाज के बाद दवा वितरित की गई।
इस दौरान डॉ. संजीव राय,फार्मासिस्ट रविंद्र यादव, राजेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपम यादव, स्टाफ नर्स प्रियंका मौजूद रही। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डाॅ. डीएन चौधरी और उनकी टीम ने 74 मरीजों इलाज किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में लोग सावधानी बरते और बीमारी के लक्षण दिखने पर अस्पताल में इलाज कराएं।
Trending Videos