सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Poles and trees fell, killing a farmer and a businessman

Raebareli News: खंभे व पेड़ गिरे, किसान व व्यवसायी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Poles and trees fell, killing a farmer and a businessman
परशदेपुर क्षेत्र में तेज हवा और बारिस के साथ ओले गिरने से भीगी गेहूं की फसल को देखता किसान। - फोटो : परशदेपुर क्षेत्र में तेज हवा और बारिस के साथ ओले गिरने से भीगी गेहूं की फसल को देखता किसान।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार रात आंधी-पानी से कई खंभे और पेड़ गिर गए। इसकी चपेट में आने से किसान व सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक मवेशी की मौत व दो घायल हो गए।
Trending Videos


शनिवार रात नीम का पेड़ किशनपुर मजरे जोहवाशर्की गांव निवासी नेपाल कुशवाहा (50) पर गिर गया। वह खेती करते थे। रात करीब आठ बजे आंधी आने के साथ बारिश होने लगी। इस पर नेपाल जानवर को छप्पर के नीचे बांधने के लिए घर के बाहर आ गया। नीम का पेड़ आंधी से गिर गया। नेपाल नीम के पेड़ के नीचे दब गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की मौत से पत्नी राजकुमारी, बेटों अमरजीत, राकेश के आंसू नहीं थम रहे हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह का कहना है कि नीम के पेड़ के नीचे दबकर नेपाल की मौत हुई है। उधर, सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बिरवल मजरे पोरई गांव निवासी सद्दन (55) सब्जी की बिक्री करने दुर्गागंज बाजार गए थे।

शनिवार शाम 7.30 बजे साइकिल से घर जा रहे थे। पोरई गांव के पास आंधी-पानी के चलते पोल सद्दन पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कार्यवाहक गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि खंभे के नीचे दबने से सद्दन की जान गई है। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक गहराखेड़ा मजरे धुराई गांव निवासी भीखू की भैंस की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि रामावती की दो गाय घायल हो गईं।

मर्दनपुर मजरे धुराई निवासी सरवन (35) के घर पर रखा टिनशेड गिर गया। इसके नीचे दबकर सरवन घायल हो गया। सीएचसी के बाद सरवन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज से इन्हौना जाने वाले मुख्य मार्ग पर मोन गांव के पास शीशम के गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार डेपारमऊ निवासी अयोध्या प्रसाद (55), कुशमहुरा गांव निवासी हरिश्चंद्र (40) घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। महराजगंज से हैदरगढ़ मार्ग पर वाहन यार्ड व फायर स्टेशन के बीच में रायबरेली जा रहा ट्रेलर पेड़ गिरने से अनियंत्रित होकर खड्ड में जा घुसा। हादसे में चालक पप्पू व खलासी बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed