फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aid will be sent promptly to children studying under the RTE.

Raebareli News: आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों को जल्दी भेजेंगे मदद

Mon, 10 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 10 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Aid will be sent promptly to children studying under the RTE.
रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग आठ हजार बच्चों को वित्तीय सहायता के रूप में पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही इनकी पढ़ाई पर आने वाले खर्च की धनराशि शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में विद्यालयों को भेजी जाएगी। इसीलिए सभी विद्यालयों से उन बच्चों का ब्योरा शीघ्र मांगा गया है, जो आरटीई के अंतर्गत वर्तमान में पढ़ रहे हैं। विद्यालयों का ब्योरा आने पर धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आरटीई के अंतर्गत हर साल बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिलाया जाता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी में चयनित बच्चों का आवंटित स्कूलों में दाखिला होता है। बच्चों का प्रवेश प्री-प्राइमरी या कक्षा एक में होता है।
विज्ञापन


ऐसे बच्चे कक्षा आठ तक मुफ्त पढ़ाई कर सकते हैं। इन बच्चों को हर साल कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म आदि के लिए वित्तीय सहायता के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। साथ ही इन बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति विद्यालय को शासन की ओर से भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में लगभग आठ हजार बच्चे आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत हैं, जिन्होंने अलग-अलग शैक्षिक सत्रों में प्रवेश लिया है। विद्यालयों से पिछले सत्रों में प्रवेश लेने वाले बच्चों के साथ वर्तमान शैक्षिक सत्र में दाखिला लेने वाले नए बच्चों का ब्योरा मांगा गया है।


जिला समन्वयक अविलय सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूलों से बच्चों का ब्योरा और डिमांड मांगा गया है। ब्योरा आने के बाद वित्तीय सहायता और शुल्क प्रतिपूर्ति भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed