{"_id":"6a78d96b4e231c4f8f0edec0","slug":"the-young-woman-was-already-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1034-164825-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवती को पहले से ही लगी थी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवती को पहले से ही लगी थी चोट
Mon, 10 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की बोगी में बृहस्पतिवार की रात जो युवती जख्मी हालत में मिली थी, उसे ट्रेन में चोट नहीं लगी थी। ट्रेन में बैठने से पहले ही कहीं पर गिर जाने के कारण चोट लगी थी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) घटना का पता चलने के बाद से लगातार छानबीन कर रही है।
जिला अस्पताल पहुंची युवती की मां से भी पूछताछ की गई थी। जीआरपी की टीमों ने जिले के बिरनावां गांव जाकर छानबीन की थी, जहां युवती गई थी और वहीं से लौट रही थी। लखनऊ जाकर टीम ने युवती और उसकी मां से फिर बातचीत की, ताकि सही तथ्यों का पता चल सके।
जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि ट्रेन के गार्ड से पूछताछ में पता चला कि युवती जायस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। उसे चोट पहले से लगी थी। अब तक की छानबीन में यही पता चला है कि बिरनावां गांव से जायस स्टेशन तक पहुंचने के दौरान ही कहीं पर गिर जाने के कारण युवती को चोट लगी थी। छानबीन में किसी भी तरह की आपराधिक घटना जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फिलहाल युवती लखनऊ स्थित अपने घर पर है।