{"_id":"69e138191247bd949b056182","slug":"aiims-to-address-shortage-of-senior-resident-doctors-raebareli-news-c-101-1-slko1033-155591-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एम्स में दूर होगी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एम्स में दूर होगी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर स्थित एम्स।
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी को दूर कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की कवायद तेज कर दी गई है। एम्स सीनियर रेजीडेंट (एसआर) डॉक्टरों के खाली 82 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार (आज) को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से एसआर डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा।
एम्स में सीनियर रेजीडेंट के 200 पद हैं। इन पदों के सापेक्ष आधे से कम एसआर चिकित्सक काम कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी कई बार पदों को भरने का प्रयास किया गया, लेकिन आवेदन कम होने के कारण सभी पद भरे नहीं जा सके। अब सीनियर रेजीडेंट के 82 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
कार्डियोलॉजी में सात, नेफ्रोलॉजी में सात, न्यूरोलॉजी में छह, न्यूरो सर्जरी में नौ, यूरोलॉजी में चार, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में छह, नेफ्रोलॉजी विभाग में छह, मेडिसिन अंकोलॉजी में चार, पीडियाट्रिक सर्जरी में तीन, ट्रामा एंड इमरजेंसी में पांच, सीटीवीएस विभाग में पांच, सर्जिकल अंकोलॉजी विभाग में तीन पदों समेत 82 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
इनसेट
एम्स में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के 82 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को वॉक इन इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के बाद अधिक से अधिक पदों को भरकर मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। एम्स में मरीजों को बेहजर इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. नीरज श्रीवास्तव, अपर चिकित्सा अधीक्षक, एम्स रायबरेली
Trending Videos