सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways employees protest over their demands

Raebareli News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest over their demands
विज्ञापन
रायबरेली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मांगों को लेकर रायबरेली डिपो में गेट मीटिंग करके प्रदर्शन किया। संगठन मंत्री एसके अवस्थी ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगें समय से पूरी न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि संविदा चालकों-परिचालकों को नियमित कर्मचारियों की भांति वेतन व सुविधाएं दी जाएं। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाकर उनके नियमितीकरण की योजना लागू करने के साथ ही संविदा कर्मियों के वेतन में कटौती व अनावश्यक शर्तों को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रमोद भाष्कर के कहा कि ईपीएफ, ईएसआई, चिकित्सा सुविधाएं देने के साथ ही न्यूनतम वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं दी जाएं। पुरानी देनदारियों व बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए। दुर्घटना रहित सेवा पर प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) का भुगतान समय से हो। बीके श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, शिवशंकर यादव, आशीष शर्मा, विष्णु पाठक, शमशाद खान, रामदयाल, सुमित वर्मा, अंजनी कुमार दुबे, प्रतिमा मौर्य, आरती मौर्य, सोमवती वर्मा, जितेंद्र, श्रीकांत पांडे, राजेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed