{"_id":"69e1e46d27d1c7030409860f","slug":"video-rayabral-ma-brasha-ka-asara-gaha-ka-pathavara-haii-kama-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश का असर, गेहूं की पैदावार हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बारिश का असर, गेहूं की पैदावार हुई कम
रायबरेली में अप्रैल के पहले सप्ताह में बेमौसम बारिश ने फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। इस बार सर्दी में कोहरा कम पड़ा। इससे गेहूं की फसल प्रभावित हुई। इसी का नतीजा है कि गेहूं की उत्पादकता पर प्रभाव पड़ा है। गेहूं की दाना पतला हुआ है तो साथ ही उपज भी कम हुई है।
पहाड़पुर खेड़ा गांव के किसानों ने बताया कि कम ठंड से गेहूं के दाने ठीक से विकसित नहीं हो पाए। बालियों में दाना आते समय तापमान अधिक रहा। उस पर कटाई से ठीक पहले हुई बारिश ने फसल को जमीन पर गिरा दिया। इससे दानों में नमी आ गई। गेहूं की प्राकृतिक चमक खत्म हो गई। चमकहीन और सिकुड़े दानों का कम रेट लगाया जा रहा है।
पूरे घासी गांव के किसान बबलू द्विवेदी ने बताया कि पिछले साल एक बीघा में दस से बारह क्विंटल गेहूं हुआ था। इस बार यह पैदावार छह-सात क्विंटल से ज्यादा नहीं है। किसानों की लागत भी नहीं निकल पाएगी क्योंकि खेत की जुताई से खाद डीएपी यूरिया और सिंचाई पर खर्च अधिक हुआ है। पैदावार घटने से किसान परेशान हैं। मशीन चालक मोईन के अनुसार, गेहूं जमीन में चिपका होने के कारण खेत में कंबाइन चलाना मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।