सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempt to convert religion by giving inducement

Raebareli News: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Attempt to convert religion by giving inducement
धर्म परिवर्तन को लेकर हरचंदपुर थाना का घेराव करते वि​भिन्न हिन्दू संगठन के पदा​धिकारी व कार्यकर
विज्ञापन
रायबरेली। मुबारकपुर गांव में रुपयों का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जानकारी पर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। आरोप है कि गांव में मौजूद कुछ लोगों ने हिंदू संगठनों के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। महिला समेत छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके से पुलिस ने धार्मिक पुस्तक समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
Trending Videos


रविवार को करीब दो बजे मुबारकपुर गांव की रहने वाली महिला के घर पर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें करीब 250 महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ओमप्रकाश रावत, अंकुश शुक्ला समेत अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। विरोध-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों के पहुंचने पर प्रार्थनासभा में मौजूद लोग उनके साथ हाथापाई करने लगे। जान से मारने की धमकी देेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों की शिकायत पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह टीम के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को शांत कराया। जिला सहसंयोजक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव की महिला रामरती ने गरीबों, अशिक्षितों को रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रही थी। मौके पर पहुंचे तो सभी लोग भाग गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अब तक महिला समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

काफी समय से चल रहा था खेल
मुबारकपुर गांव में गरीबों को ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का खेल चल रहा था। अधिकांश गरीब घरों की महिला-पुरुष व बच्चे को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। अक्सर यहां सभा बिना किसी पूर्व अनुमति के आयोजित की जाती रही है। इससे पहले इस तरह के मामले का खुलासा हो चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed