{"_id":"69a5e625728b099d88054c60","slug":"the-market-was-buzzing-abir-gulal-started-flying-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152336-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाजार गुलजार, उड़ने लगा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाजार गुलजार, उड़ने लगा अबीर-गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिजा में होली का रंग चढ़ चुका है। हर कोई होली के उल्लास व उमंग में डूबता नजर आ रहा है। रंग बरसे भीगे चुनरवाली..होली खेले रघुवीरा...जैसे गीतों की धूम हर तरफ सुनाई देने लगी है। सोमवार को बाजार में पर्व के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। कपड़े, क्रॉकरी के अलावा बेकरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। इस बार सोमवार रात होलिका दहन हुआ, जबकि रंग बुधवार को खेला जाएगा।
लोग होली की रंगत में आ गए हैं। शहर के सब्जी मंडी, कैपरगंज, सुपर मार्केट, सर्राफा बाजार और रेलवे स्टेशन सड़क पर सुबह से ही भीड़ रही। ग्राहकों ने कपड़े, क्रॉकरी और बेकरी की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए विशेष रूप से पिचकारियों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने होली के लिए कपड़े, पिचकारी और विभिन्न प्रकार के रंग खरीदे। खाने-पीने की वस्तुएं भी बड़े पैमाने पर खरीदी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी चिप्स, पापड़ और नमकीन खरीदने वालों की भीड़ दिखी।
500 रुपये किलो में गुझिया की हुई बिक्री
शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग गुझिया खरीदने के लिए विशेष रूप से आतुर दिखे। दुकानदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि गुझिया की बिक्री जोरों पर है। गुझिया 300 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है।
इनसेट
चंद्रग्रहण का रहेगा असर
3 मार्च को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण लगने के नौ घंटे पहले से सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल में किसी भी तरह के धार्मिक उत्सव मनाने से परहेज किया जाता है। ऐसे में होली चार मार्च 2026 को मनाया जाएगा। पं. अक्षत तिवारी ने बताया कि इस बार होली के साथ ही चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है, जो भारत में दृश्यमान रहेगा। इसलिए ग्रहण का सूतककाल भी लागू रहेगा। चंद्रग्रहण तीन मार्च को दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा जिसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस अवधि के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे। यही कारण है कि सोमवार रात करीब 12:30 बजे होलिका दहन होगा।
Trending Videos