सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nabiya's family is not talking to her, and the family is worried.

Raebareli News: नाबिया की परिजनों से नहीं हो रही बात, परिवार परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nabiya's family is not talking to her, and the family is worried.
विज्ञापन
ऊंचाहार। ईरान में फंसी ऊंचाहार की नाबिया नकवी को लेकर परिजन परेशान हैं। सोमवार को परिजनों से उनकी बात नहीं हो पाई। फिलहाल उनके रिश्तेदार के घर सुरक्षित स्थान पर होने की जानकारी मिली है, लेकिन लगातार बढ़ती गोलाबारी के चलते घर वाले चिंतित हैं।
Trending Videos


कस्बे के कांग्रेसी नेता डाॅ. अजहर अब्बास नकवी की बेटी नाबिया नकवी ईरान के तेहरान यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। इस वर्ष उनका अंतिम वर्ष है। 24 घंटे से अधिक समय बीत गया उनसे बात नहीं हो पाई है। इसको लेकर परिजनों व रिश्तेदारों में चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सऊदी और शारजाह में भी हालात खराब
महराजगंज। बीते रविवार को अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत के साथ सउदी अरब के हालात भी खराब है। ईरान की तरफ से लगातार मिसाइल से हमला किया जा रहा है। क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बाला निवासी जीशान ने बताया कि वह सऊदी अरब के जेद्दाह में रहते हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। अभी तो वहां पर स्थितियां सामान है लेकिन आज वहां से 900 किलोमीटर की दूरी पर रियाद में हमला हुआ था। जिस तरह ईरान हमला कर रहा है, उससे वह चिंतित रहते हैं।
पूरे सऊदी अरब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वार्ड नंबर 1 आर्य नगर निवासी सोहेल खान ने बताया कि वह शारजाह में रहते हैं और वहीं रहकर रेस्टोरेंट का संचालन करताे हैं। बताया कि दुबई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कई जगह पर हमला भी हुआ है। एयरपोर्ट पूरी तरीके से बंद है। लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed