{"_id":"69a913e34142774b4f0a4691","slug":"video-video-hal-ka-haugdhathaga-ma-yavaka-ka-sara-para-byara-ka-btal-sa-vara-halta-gabhara-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली के हुड़दंग में युवक के सिर पर बीयर की बोतल से वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली के हुड़दंग में युवक के सिर पर बीयर की बोतल से वार, हालत गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के रानीपुर गांव में होली के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। रंग खेलने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी लवकुश पुत्र वंशबहादुर साथियों के साथ रंग खेल रहे थे। इसी दौरान आपस में मारपीट हो गईं।
घायल के परिजनों के मुताबिक गांव में होली की फाग चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी के बीच गांव के ही एक युवक ने अचानक बीयर की बोतल से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। वार इतना तेज था कि लवकुश मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन फौरन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल पहुंचने पर घायल के तीमारदारों ने आक्रोश जताया। कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। अस्पताल में तैनात गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।