{"_id":"69c4314e2aefb8d8ee087278","slug":"bus-full-of-passengers-catches-fire-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153885-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: यात्रियों से भरी बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: यात्रियों से भरी बस में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के महेरी गांव के पास बस में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित रायपुर महेरी गांव के पास बुधवार रात करीब सात बजे यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्रियों ने नीचे कूदकर जान बचाई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई।
अंसार बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर रायबरेली से सलोन जा रही थी। बस में करीब 28 लोग सवार थे। रायपुर महेरी गांव के पास अचानक बस जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। बस आग का गोला बन गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक-एक करके यात्रियों ने चलती बस से कूदकर जान बचाई। चालक ने बीच सड़क पर बस रोक दी और कूद पड़ा। दमकल व पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर 7:30 बजे तक आग बुझा दी। आवागमन शुरू कराया गया।
भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि गनीमत रही कि बस से कूदकर यात्रियों ने जान बचा ली। हादसे की जांच कराई जा रही है। बस का परमिट था कि नहीं, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बस मालिक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगने की बात कही जा रही है।
Trending Videos