{"_id":"6a514a825bc8c0e4a10c3c7d","slug":"delay-in-family-register-verification-for-539-villages-raebareli-news-c-101-1-slko1033-162412-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 539 गांवों के परिवार रजिस्टर सत्यापन में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 539 गांवों के परिवार रजिस्टर सत्यापन में देरी
Sat, 11 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की 980 ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने का काम पंचायत सचिवों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। परिवारों का डाॅटा फीड होने के बाद पंचायत सचिव सत्यापन में आनाकानी कर रहे हैं। अब तक 441 ग्राम पंचायतों में ही सत्यापन का काम पूरा हो सका है। 539 ग्राम पंचायतों में सत्यापन बाकी है।
13 पंचायतों में तो एक भी परिवार का अब तक सत्यापन नहीं हुआ है। शुक्रवार को समीक्षा में खराब प्रगति मिलने के बाद 539 गांवों के पंचायत सचिवों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
राज्य सरकार ने परिवार रजिस्टर को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन कराने के आदेश दिए हैं। जिले के सभी गांवों के परिवारों का पूरा डॉटा ऑनलाइन फीड हो चुका है, लेकिन 539 ग्राम पंचायतों में सत्यापन का काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में परिवार रजिस्टर ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को सात दिन में ऑनलाइन डॉटा का सत्यापन कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
यहां शून्य पर अटका सत्यापन का काम
ग्राम पंचायत/ ब्लॉक कुल परिवार सत्यापन
जरिया/ सतांव 261 00
गोविंदपुर/ सरेनी 574 00
डिघिया/ सरेनी 535 00
मीठापुर/लालगंज 951 00
रानीपुर/ लालगंज 392 00
चंदौली/ खीरों 300 00
अघौरा/ हरचंदपुर 562 00
नंदाखेड़ा/ हरचंदपुर 537 00
हसनपुर/ हरचंदपुर 319 00
फागूपुर/ डीह 325 00
पिंडारीखुर्द/ अमावां 882 00
समरहदा/ अमावां 736 00
मखदूमपुर/ अमावां 397 00
-- -- -- -- -- --
जिले की 980 ग्राम पंचायतों के परिवारों का डॉटा ऑनलाइन होना है। फीडिंग का काम पूरा होने के बाद पंचायत सचिवों को सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। 539 पंचायतों में सत्यापन का काम पूरा न होने पर सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सात दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ