{"_id":"6a5149a7c3d134076e013e44","slug":"mustard-oil-seized-for-poor-quality-raebareli-news-c-101-1-slko1033-162424-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गुणवत्ता खराब मिलने पर सरसों का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गुणवत्ता खराब मिलने पर सरसों का तेल सीज
Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राष्ट्रीय वार्षिक निगरानी योजना के तहत शुक्रवार को सर्विलांस नमूना अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने ऊंचाहार और सलोन में कार्रवाई की। ब्रांडेड कंपनियों के दूध, घी समेत 10 खाद्य पदार्थों के सर्विलांस नमूने भरे। इसके अलावा ऊंचाहार में सरसों तेल की गुणवत्ता खराब प्रतीत होने पर नमूना लेने के साथ ही सीज कर दिया गया। डबल टोंड मिल्क का भी नमूना भरा गया।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि एफएसओ शेफाली रस्तोगी ने ऊंचाहार में अमूल बटर, अमूल घी, अनिक घी, अमूल फुल क्रीम मिल्क व पारस टी स्पेशल मिल्क का एक-एक नमूना भरा। माही एजेंसी के प्रोपराइटर शिखर गुप्ता की गाड़ी से टांसपोर्ट किए जा रहे मधुसूदन डबल टोंड मिल्क का एक विधिक नमूना भरा गया।
जगतपुर-इलाहाबाद रोड स्थित बिंदेलाल की किराना दुकान से खुले सरसों के तेल का एक विधिक नमूना लेकर तेल को सीज कर दिया गया। इसके अलावा एफएसओ कंचनलता तिवारी ने सलोन मार्ट से अमूल पनीर, नमस्ते इंडिया गाय का घी, नमस्ते इंडिया देसी घी, अमूल मोती मिल्क व अमूल खोया का एक-एक नमूना भरा।