{"_id":"6a5149e1597888799a0cff08","slug":"water-supply-stopped-in-indira-nagar-market-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162391-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इंदिरा नगर बाजार में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इंदिरा नगर बाजार में जलापूर्ति ठप
Sat, 11 Jul 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। इंदिरा नगर बाजार में शुक्रवार को जलापूर्ति ठप होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दरअसल, इंदिरा नगर में खुले तारों की जगह केबल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए नए पोल भी लगाए जा रहे हैं। पोल लगाने के दौरान पाइप लाइन कट गई। इससे करीब 150 घरों की जलापूर्ति शुक्रवार सुबह ठप हो गई।
इंदिरा नगर की पूर्व सभासद पूनम तिवारी की अगुवाई में माधुरी सिंह, संध्या सिंह, राम सिंह चौधरी, राकेश सिंह, नीरज सिंह आदि ने प्रदर्शन किया। पूर्व सभासद ने बताया कि पोल लगाने में भी मनमानी की जा रही है। कई ऐसे पोल लगाए जा रहे हैं, जो क्षतिग्रस्त हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
ठेकेदार और अधिकारी नागरिकों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। जलापूर्ति न होने से लोगों को पेयजल संकट से परेशान होना पड़ रहा है। जल्द समस्या न सुधरी तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
उधर, पावर काॅर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि पोल लगाने के दौरान पाइप लाइन कटी थी। ठेकेदार को पाइप लाइन ठीक कराकर जलापूर्ति शुरू कराने के लिए कहा गया है।