फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Substation inverter faulty; power supply disrupted for 10 hours.

Raebareli News: उपकेंद्र का इनवर्टर खराब, 10 घंटे ठप रही बिजली

Sat, 11 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Substation inverter faulty; power supply disrupted for 10 hours.
खीरों विद्युत उपकेंद्र।   -संवाद
खीरों। विद्युत उपकेंद्र में लगा इनवर्टर खराब होने से करीब 10 घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पानी के अभाव में धान की रोपाई का काम प्रभावित रहा। इनवर्टर ठीक हुआ, तो उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इनवर्टर और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र खीरों से पाहो, सतांव, मेरुई, कालूपुर, अजीतपुर, निहस्था, विश्वबैंक, देवगांव और खीरों फीडर निकले हैं। इनसे करीब 150 से अधिक गांवों को आपूर्ति होती है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपकेंद्र में पैनलों को चलाने के लिए लगा इनवर्टर खराब हो गया। इससे सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


सुबह इनवर्टर की बैटरी बदली गई। इसके बाद आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर से तेल बहने की समस्या हो गई। इसे दुरुस्त करने में घंटों का समय लगा। दोपहर करीब एक बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमाशंकर यादव, जयप्रकाश पाल, मुनेश मिश्रा राममोहन ने बताया कि बिजली बंद होने से धान की रोपाई का काम ठप रहा। इसके अलावा पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। अवर अभियंता कमल किशोर यादव ने बताया कि इनवर्टर के बाद ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव की समस्या हुई थी। इसके चलते बिजली बंद थी, जिसे बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed