{"_id":"698e2c0ce04ac3be3b0e6db2","slug":"drones-and-force-increase-vigilance-in-the-security-of-vande-bharat-raebareli-news-c-101-1-slko1034-151032-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वंदे भारत की सुरक्षा में ड्रोन और फोर्स से बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वंदे भारत की सुरक्षा में ड्रोन और फोर्स से बढ़ी चौकसी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले के उन सभी स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां पूर्व में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरने वाली रेल लाइनों पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात प्रयागराज और गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरते समय रायबरेली स्टेशन के दोनों आउटरों मधुबन क्रॉसिंग और डबल फाटक पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें तैनात रहती हैं। ये क्षेत्र अधिक आबादी वाले हैं, जहां लोग अक्सर रेल ट्रैक पार करते हैं। इसके अलावा बछरावां, लक्ष्मणपुर और ऊंचाहार के बीच चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही सुरक्षाबलों को ड्रोन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए आरपीएफ टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ड्रोन की मदद से उन दुर्गम क्षेत्रों की निगरानी आसान होगी जहां पैदल पहुंचना कठिन है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह और जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि चिह्नित स्थलों पर पैनी नजर है। वंदे भारत में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल रही है, जबकि अन्य ट्रेनों की सुरक्षा के लिए गश्त और तकनीकी निगरानी बढ़ाई गई है।
Trending Videos