{"_id":"698e305b5f757f42ec01a0b4","slug":"government-committed-to-the-development-of-the-areas-dinesh-pratap-singh-raebareli-news-c-101-1-rai1002-151073-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रों के विकास को सरकार प्रतिबद्ध : दिनेश प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रों के विकास को सरकार प्रतिबद्ध : दिनेश प्रताप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बजट सत्र के दौरान सदन में बोलते राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह।
विज्ञापन
रायबरेली। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हित में कार्य कर रही है।
सदन में प्रश्न संख्या-3 पर चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि पूछे गए प्रश्न का संबंध कृषि विपणन विभाग से था, जबकि कुछ सदस्यों द्वारा विषयांतर करते हुए ड्रिप स्प्रिंकलर जैसी योजनाओं का उल्लेख किया गया, जो अन्य विभाग से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि सदन में विभागीय विषय-वस्तु के अनुरूप ही प्रश्न और चर्चा होनी चाहिए, जिससे सार्थक उत्तर दिया जा सके।
राज्य मंत्री ने कहा कि कृषि मंडी परिषद के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सड़कों एवं आधारभूत ढांचे का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के 87 विधायकों के क्षेत्रों में भी मंडी परिषद के विकास कार्य कराए गए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार सभी क्षेत्रों की जनता के प्रति समान रूप से संवेदनशील है।
Trending Videos