{"_id":"69b85a64c93cf613aa089c0e","slug":"eight-arrested-for-stealing-luxury-vehicles-from-delhi-ncr-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153224-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी वाहन चुराने वाले आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी वाहन चुराने वाले आठ गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में एसपी दफ्तर में खुलासा के दौरान परिसर में खड़ी पकड़े गए आरापियों के पास से बरामद वा
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी वाहन चोरी कर उन्हें बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ कीमत की छह चोरी की गाड़ियां बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय स्थित किरण हाल में प्रेसवार्ता कर गिरोह का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को बछरावां क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो चोरी हुई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने बुलंदशहर के अनिल उर्फ अनीश, रिंकू उर्फ राहुल उर्फ हेडन, एटा के जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू, मऊ के प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू, संतकबीरनगर के अरविंद, बिहार के जमुई निवासी राकेश कुमार उर्फ छोटू, बिहार के सेतपुरा निवासी नौशाद उर्फ फईम उर्फ राजू तथा उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी राजू सिंह उर्फ योगेश को गिरफ्तार किया। इनके पास से बछरावां से चोरी हुई स्कॉर्पियो समेत छह वाहन बरामद किए गए हैं।
इग्निशन और विंडो लॉक तोड़कर करते थे चोरी
एसपी के मुताबिक आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के ताले तोड़कर अंदर घुस जाते थे। इसके बाद इग्निशन और विंडो लॉक तोड़कर पहले से खरीदा गया इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) फिट कर देते थे और सेंसर डिवाइस हटा देते थे। चोरी की गाड़ियों को बाद में बिहार और पश्चिम बंगाल में बेच दिया जाता था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज हैं।
यक्ष एप से मिला सुराग
पुलिस विभाग के यक्ष एप के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस मऊ जिले पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से सर्विलांस के जरिए एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला मिला है।
पांच गाड़ियों के मालिक का लगाया जा रहा पता
एसपी के अनुसार आरोपी चोरी के वाहनों के नंबर बदल देते थे। अब तक बछरावां से चोरी हुई स्कॉर्पियो के मालिक की पहचान हो पाई है, जबकि अन्य पांच गाड़ियों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
Trending Videos