सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's body found in field, murder suspected

Raebareli News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in field, murder suspected
विज्ञापन
रायबरेली। पूरे जालिम सिंह का पुरवा मजरे बेलाभेला गांव निवासी किसान रामबख्श यादव (65) का शव मंगलवार शाम खेत में मिलने से दहशत फैल गई। रामबख्श का शरीर काला पड़ा था। गले व दाहिनी आंख पर चोट के निशान थे। बेटे ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
Trending Videos


बेटे मंदीप के मुताबिक गांव से करीब एक किमी दूर नलकूप है। बीते रविवार को पिता नलकूप गए थे। इसके बाद घर लौटकर नहीं आए थे। बीच-बीच में अक्सर वह कहीं चले जाते थे और घर वापस लौट आते थे। सोमवार को भी नलकूप पर पिता नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम तीन बजे कुछ लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि पिता का शव पड़ा है। जानकारी पर हम लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पिता की हत्या की गई है। घटना की जांच कराई जाए।
विज्ञापन


भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। किसान की मौत से मंदीप के अलावा अन्य बेटों बबलू, कुलदीप, रिशू समेत परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं।

सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि किसान 15 साल से नलकूप पर ही रहता था। परिवार वाले खाना देने नलकूप जाते थे। गर्मी के कारण शरीर काला पड़ गया था। हत्या का मामला लग नहीं रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसान की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed