{"_id":"6a0cc183623bd42dc10b307a","slug":"if-you-invite-me-to-your-wedding-i-will-definitely-come-rahul-gandhi-raebareli-news-c-101-1-rai1002-158288-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप शादी में बुलाएंगे तो जरूर आएंगे : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप शादी में बुलाएंगे तो जरूर आएंगे : राहुल गांधी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 20 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र केे ठकुराइन खेड़ा गांव में बारात घर का उद्घाटन करते राहुल गांधी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बछरावां। ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद राहुल गांधी ने सांसद निधि से बने बरातघर का मंगलवार को लोकार्पण किया। इसका निर्माण 10 लाख रुपये से हुआ है। सांसद ने लोकार्पण के बाद ग्रामीणों से बातचीत की। उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सांसद ने सबसे पहले प्रसिद्ध चुरूवा हनुमान मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर लोगों के बीच पहुंचे राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर पर माथा टेका। मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी ने पूजन अर्चन कराया। इसके बाद वह ठकुराइनखेड़ा गांव पहुंचे। वहां मंच पर आते ही उन्होंने कहा कि आप सभी की मांग थी कि गांव में बरातघर बने। अब यह बनकर तैयार है। मुझे खुशी है कि बेटियों की शादी बरातघर में हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी शादियों में बड़े-बड़े नेता पहुंचे हैं। अंबानी के घर में हुई शादी में बड़े नेता पहुंचे लेकिन मैं नहीं गया। आपके गांव में बरात घर बनवा दिया है। हमें आपके घर में होने वाली शादियों में आना है। अगर आप बुलाएंगे तो आपके इस बरातघर में शादी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos