सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahul targets his opponents, tries to win over his own people

Raebareli News: राहुल ने विरोधियों पर साधा निशाना, अपनों के दिलों में पैठ की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 20 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rahul targets his opponents, tries to win over his own people
विज्ञापन
रायबरेली। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने गढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने विरोधियों की नाकामियों को उजागर करते हुए अपनों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की।
Trending Videos





राहुल गांधी ने जेठ माह के बड़े मंगल पर चुरुवा मंदिर में दर्शन के बाद रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। बछरावां विधानसभा के ठकुराइनखेड़ा गांव में बरात घर के लोकार्पण के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। राहुल ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों, युवाओं को रोजगार न मिलने और मनरेगा को कमजोर करने जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में देश में महंगाई का बड़ा तूफान आने वाला है। लोगों द्वारा प्रधानमंत्री बनने की बात पर राहुल ने कहा कि 2029 में उनकी सरकार आने पर सभी का भाग्य बदलेगा। खीरों कस्बे में जनसभा के दौरान उन्होंने मीटर बदलने के बाद अधिक आ रहे बिजली बिल का मुद्दा भी उठाया। राहुल गांधी के इस आक्रामक रुख को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed