सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   nflation and unemployment are the biggest problems of the country: Rahul

महंगाई व बेरोजगारी देश की बड़ी समस्या : राहुल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 20 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
nflation and unemployment are the biggest problems of the country: Rahul
बछरावां क्षेत्र केे ठकुराइन खेड़ा गांव में संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को फूलों की माल
विज्ञापन
लालगंज। सांसद राहुल गांधी मंगलवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने महिलाओं से देश के मौजूदा हालात, महंगाई, बेरोजगारी और चुनाव व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को देश की बड़ी समस्या बताया।
Trending Videos

संवाद के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह महिलाओं से देश के बारे में बात करने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट चोरी करती है। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी के लोग वोट चोरी करते थे लेकिन अब इलेक्शन कमीशन एसआईआर और ईवीएम के माध्यम से वोट चोरी कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले कर्नाटक और फिर हरियाणा में वोट चोरी पकड़ी थी। इसके बाद इलेक्शन कमीशन ने एसआईआर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बंगाल और असम में वोट चोरी की गई। महिलाओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों का भी उन्होंने जिक्र किया।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठा रही है। उन्होंने चुनाव में सहयोग के लिए महिलाओं का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं राहुल गांधी की बातें ध्यान से सुनती रहीं। इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं। महिला संवाद कार्यक्रम से पहले पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेता और सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमेठी सांसद केएल शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, अमेठी एमएलसी दीपक सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा, अनूप बाजपेई, आकर्षक द्विवेदी सरिता गुप्ता, राजन मिश्रा, अजय सिंह, राजेश भदौरिया, कामता गौड़, दीपेंद्र गुप्ता, और कमल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया कर्मियों को अंदर जाने से रोका
महिला संवाद कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मियों ने मीडिया को हाॅल के बाहर ही रोक दिया। इसे लेकर मीडिया कर्मियों में नाराजगी दिखाई दी। कई पत्रकारों ने इसे कवरेज में बाधा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed