{"_id":"6a42c2b17707509b9f0b4699","slug":"female-students-said-they-would-now-give-a-befitting-reply-to-harassment-raebareli-news-c-101-1-rai1002-161552-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छात्राएं बोलीं, अब उत्पीड़न का देंगे मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छात्राएं बोलीं, अब उत्पीड़न का देंगे मुंहतोड़ जवाब
Tue, 30 Jun 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र के उत्कर्ष इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुए अपराजिता का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। कस्बे के उत्कर्ष इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह अपराजिता 100 मिलियन स्माइल का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को बाल विवाह व घरेलू हिंसा सहित महिला उत्पीड़न का विरोध करने की जानकारी देकर जुजू कराटे का अभ्यास कराया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाराजगंज तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने बताया कि वह भी एक गरीब परिवार से थीं। उनके पिता ने मेहनत कर उनको पढ़ाया, लेकिन उन्होंने एक मकसद बनाया कि वह कुछ कर दिखाएंगी और आज वह महाराजगंज तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि आत्मनिर्भर बनें, अपना लक्ष्य तय करें और उसके बाद अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। महिलाएं आज पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
विज्ञापन
पांच वर्षों से जूजू कराटे का सेंटर चला रहीं शिवानी गुप्ता ने छात्राओं को कराटे सिखाते हुए आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्होंने जुजू कराटे के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि हर छात्रा को आत्मरक्षा के लिए इसे सीखना चाहिए।
संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी कहा कि कम उम्र में विवाह, बेटा-बेटी में भेदभाव करने से लड़कियों की जिंदगी में घरेलू हिंसा व घरेलू विवाद के मामले सामने आते हैं। महिलाओं व छात्राओं को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
प्रधानाचार्य सुधा ने कहा कि महिलाएं मौजूदा समय में सभी पहलुओं पर सजग हो चुकी हैं। अब महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम हैं। छात्राएं एनसीसी कैडेट्स व अन्य संस्थाओं में ट्रेनिंग लेकर खुद को सुरक्षित कर रही हैं।