सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fight for cylinder, police had to be called

Raebareli News: सिलिंडर के लिए मारामारी, बुलानी पड़ी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fight for cylinder, police had to be called
रायबरेली में गोरा बाजार ​स्थित कुमार गैस एजेंसी के बाहर तेज धूप में लाइन लगाकर खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस का संकट बरकरार है। मंगलवार को डीह इलाके में गैस सिलिंडर के लिए इस कदर मारामारी मची कि पुलिस बुलानी पड़ी। अन्य स्थानों पर भी गैस सिलिंडर के लिए लोग बेहाल दिखे।
Trending Videos


जिले की 56 गैस एजेंसियों के सामने लंबी कतारें लग रही हैं। अफसर दफ्तरों में आराम फरमा रहे हैं। ज्यादातर लोगों को घर लौटना पड़ा। रायबरेली शहर के गोरा बाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी, सर्वोदय नगर स्थित रायबरेली गैस एजेंसी, कलेक्ट्रेट स्थित प्रसाद गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर के लिए भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश गुप्ता, अर्जुन सिंह बताते हैं कि तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक इंडेन गैस एजेंसी के डीह स्थित गोदाम में सुबह सात बजे ही लोग पहुंच गए। लोगों की तादाद अधिक थी। गैस सिलिंडर पाने के लिए आपस में कहासुनी करने लगे। इस पर एजेंसी संचालक ने पुलिस बुला ली। पुुुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण किया गया।

गोदाम प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि 684 गैस सिलिंडर मिले थे, जिनका वितरण किया गया। एजेंसी के तहत 15 हजार उपभोक्ता हैं। गैस सिलिंडर आने पर शेष लोगों को दिया जाएगा। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र की इंडियन गैस एजेंसी, श्रेया गैस एजेंसी गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। अमित, कृष्णा कुमारी, रानी देवी, संगीता ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने की वजह से लोगों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान का कहना है कि गैस सिलिंडर जो उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनका वितरण कराया जा रहा है।


सिलिंडर मिला नहीं, डिलिवरी का आ गया मेसेज
लालगंज। नगर और आसपास के क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर की कमी से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। लालगंज कस्बा निवासी राजकुमार बताते हैं कि तीन दिन पहले रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग थी। अब तक सिलिंडर नहीं मिला, जबकि मोबाइल पर डिलीवरी का मेसेज आ चुका है। निराला नगर की संगीता कहती हैं कि गैस सिलिंडर के लिए दो सप्ताह से परेशान हैं। एजेंसी पर केवाईसी का हवाला देकर टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed