सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two billion rupees are yet to be paid, the bill will have to be raised today

Raebareli News: दो अरब का भुगतान बाकी, आज ही लगाना होगा बिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two billion rupees are yet to be paid, the bill will have to be raised today
विज्ञापन
रायबरेली। आगामी 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा, लेकिन अब तक विभाग करीब दो अरब रुपये का भुगतान कराने में नाकाम हैं। शासन ने सभी विभागों को भुगतान के लिए 25 मार्च (आज) शाम पांच बजे तक कोषागार में बिल जमा करने का मौका दिया।
Trending Videos


ऐसा न कर पाने में भुगतान न होने के लिए स्वयं दोषी होंगे। हालांकि विशेष परिस्थितियों में ही 31 मार्च को अपराह्न तीन बजे तक भुगतान के लिए बिल लेने के निर्देश कोषाधिकारी को दिए गए है। शासन के सख्त होने के बाद मंगलवार को विभागों में अधिकारी और कर्मचारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए गुणा-भाग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल सरकारी विभागों को कोषागार के माध्यम से खर्च करने के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। कोषागार से ही वेतन का भी भुगतान होता है। तमाम विभाग सालभर बजट को खर्च करने में ध्यान नहीं देते। लापरवाही के कारण अब तक दो अरब रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस, पीएचसी सहित अन्य विभागों का पूरा बजट अब तक खर्च नहीं हो सका है।

शासन ने सभी विभागों को 25 मार्च तक भुगतान संबंधी बिल कोषागार में जमा करने के आदेश दिए हैं। यदि इस तिथि तक बिल जमा नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित भुगतान नहीं हो पाएगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में 31 मार्च को दोपहर तीन बजे तक बिल जमा करने की छूट दी गई है।

खर्च न होने वाला बजट हो जाएगा लैप्स
यदि विभाग आवंटित बजट को 31 मार्च से पहले खर्च नहीं कर पाते हैं, तो वह लैप्स हो जाएगा। इससे लिए विभाग स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सभी विभागों को आज शाम पांच बजे तक भुगतान के लिए बिल प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। 25 मार्च के बाद बिल नहीं लिए जाएंगे। जमा होने वाले बिलों में आगामी 31 मार्च को शाम पांच बजे तक भुगतान करने के निर्देश शासन से मिले हैं।
डॉ. भावना श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed