सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth killed, woman injured in collision with dumper

Raebareli News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, woman injured in collision with dumper
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के पास हुए हादसे में डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक
विज्ञापन
लालगंज। बांदा-टांडा हाईवे पर मंगलवार सुबह डंपर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई। युवक ई रिक्शा चलाने के साथ सब्जी बेचता था। मधुकरपुर गांव निवासी देवा (17) पुत्र संतोष सुबह सात बजे ई रिक्शा पर सब्जी लादकर नवीन कृषि मंडी लालगंज बिक्री करने जा रहा था। गांव के पास हाईवे पर जैसे ही पहुंचे, वैसे ही रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
Trending Videos


टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के समय पास में खड़ी गांव की ही सुनीता (40) पत्नी रोहित लाल भी चपेट में आ गईं। ई रिक्शा चालक व सुनीता घायल हो गए। ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। देवा परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह ई रिक्शा चलाकर और सब्जी बेचकर घर का खर्च उठाता था। हादसे के बाद मां शशिकला, दादी सुखरानी और बहनें विनीता, प्रियंका अंतिमा का रो-रोकर हाल बेहाल है। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed