{"_id":"69c3ac10b13e695f2100ff9a","slug":"video-rayabral-ma-saldara-ka-sakata-khatama-naha-ha-raha-lina-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सिलिंडर का संकट, खत्म नहीं हो रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सिलिंडर का संकट, खत्म नहीं हो रही लाइन
रायबरेली में शहर से लेकर गांव तक गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा है। उपभोक्ता बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं पा रहे हैं। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन घर तक सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है। गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग परेशान हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर होटलों में घरेलू सिलिडर का खुलेआम उपयोग हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गैस बुक की थी। अब तक सिलिंडर नहीं मिला। जबकि मोबाइल पर डिलीवरी का मेसेज आ चुका है। निराला नगर की संगीता दो हफ्ते से परेशान हैं। एजेंसी पर केवाईसी का हवाला देकर टरकाया जा रहा है। घर में चूल्हा ठंडा पड़ा है। रामचंद्र का कहना है कि एजेंसी सिलेंडर नहीं दे पा रही। लंबी लाइन लगवाई जाती है फिर भी निराशा हाथ लगती है। लोगों का सवाल है कि जब आम उपभोक्ता को सिलेंडर नहीं मिल रहा, तो होटलों तक घरेलू सिलिंडर कैसे पहुंच रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।