सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health check-up of 2332 patients, most suffering from fever

Raebareli News: 2332 मरीजों की परखी सेहत, बुखार से अधिक रहे पीड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 18 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 2332 patients, most suffering from fever
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 2332 मरीजों की सेहत जांची गई। इसमें ज्यादातर मरीज बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। डॉक्टरों ने रोगियों को सलाह दी कि मौसम तल्ख है। लोग धूप से बचें, पानी का अधिक सेवन करें। बीमार होने पर अस्पताल आकर इलाज कराएं।

आरोग्य मेले में 427 बुखार, उल्टी दस्त के 125, सांस के 155, सीने में दर्द के 205 मरीज आए। सात मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टर नम्रता शुक्ला ने जांच के बाद दवा वितरित की। जगतपुर क्षेत्र के हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 56 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी डॉ. रूपाली शुक्ला ने 48 मरीजों की जांच की। डॉ. रूपाली शुक्ला ने बताया कि इस समय तेज धूप में निकलने से बचें। नगर पंचायत परशदेपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 मरीजों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने इलाज के बाद दवा वितरित की। इसी तरह डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा, छतोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़ा में रोगियों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed