{"_id":"6a0a20791277912f33091284","slug":"if-teachers-salaries-are-delayed-there-will-be-agitation-in-june-raebareli-news-c-101-1-slko1034-158065-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शिक्षकों के भुगतान में देरी हुई तो जूून में आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शिक्षकों के भुगतान में देरी हुई तो जूून में आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली से शिक्षक संघ खुश नहीं है। प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए से वार्ता के बाद कदम पीछे हटा लिए हैं, लेकिन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अब भी नाराज है।
सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयक भुगतान में देरी पर शिक्षक संघ आंदोलन की तैयारी कर रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि 31 मई तक इंतजार कर रहे हैं। अगर एक भी सेवानिवृत्त शिक्षक का देयक भुगतान लटका रह गया तो जून में संघर्ष का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
बीती 31 मार्च को जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों से 69 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए थे। इन्हीं रिटायर्ड शिक्षकों के देयक भुगतान में देरी हो रही है। रिटायर्ड शिक्षकों का कहना है कि बेवजह पत्रावलियों को लंबित रखा जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव का कहना है कि सेवानिवृत्ति के समय भरोसा दिया गया था कि शीघ्र ही सभी देयकों के भुगतान करा देंगे, सिर्फ एक मामले को छोड़कर बाकी सभी शिक्षकों के देयक प्रकरण लंबित हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्यादातर पत्रावलियां जिला स्तर पर लंबित हैं। जानबूझ कर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। संगठन की ओर से आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन इसे अनदेखा किया जा रहा है। दूसरे संगठन से बीएसए ने वार्ता तक 31 मई तक सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने का वादा किया है। इसीलिए 31 मई तक इंतजार करेंगे। इसके बाद अगर एक भी प्रकरण लंबित रहा तो जून के प्रथम सप्ताह में आंदोलन शुरू कर देंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना स्थगित
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से 18 मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में पिछले दिनों ज्ञापन दिया गया था। समस्याओं का निस्तारण न होने पर 18 मई से धरना शुरू किए जाने की चेतावनी दी गई थी। शनिवार को देर शाम बीएसए के साथ संगठन की वार्ता हुई। बीएसए ने भरोसा दिया है कि समस्त जीपीएफ भुगतान 31 मई तक कर दिए जाएंगे। चयन वेतनमान समेत अन्य मुद्दों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, बीएसए से मिले आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। अगर वादाखिलाफी की गई तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। (संवाद)