{"_id":"6a0a1fcd546ed8e4c70a269e","slug":"indecent-behavior-with-the-subdivision-officer-employees-stopped-work-raebareli-news-c-101-1-slko1032-158116-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उपखंड अधिकारी से अभद्रता, कर्मचारियों ने ठप किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उपखंड अधिकारी से अभद्रता, कर्मचारियों ने ठप किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बिजली लाइन को दुरुस्त करने में लगे उपखंड अधिकारी से ग्रामीणों ने अभद्रता की। इससे नाराज कर्मियों ने मरम्मत का काम ठप कर दिया। इससे उतरपारा उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली पांचवें दिन भी बहाल नहीं हो पाई। कर्मियाें ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है।
बुधवार को आई आंधी से डलमऊ से उतरपारा उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन के 30 खंभे टूट गए थे। इससे गांवों की बिजली गुल है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता व कर्मचारी दिन-रात खंभे बदलने के साथ लाइन को दुरुस्त कराने में लगे हैं। रविवार को बेला टेकाई गांव के पास उपखंड अधिकारी गेनू राम क्रासआर्म बदलवा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए और अभद्रता करने लगे। इससे नाराज कर्मियों ने काम ठप कर दिया। इससे पांचवें दिन भी बिजली बहाल नहीं हो पाई।
अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पूरी टीम लगी थी। अभद्रता करने से कर्मचारी नाराज है। समझा बुझा का किसी काम आपूर्ति शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।