{"_id":"6a78d25d2960116bb30e0d59","slug":"heavy-vehicles-diverted-to-alternate-routes-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164873-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बदले रूट से निकले भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बदले रूट से निकले भारी वाहन
Mon, 10 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान बाबा मंदिर के पास लगाई गई बैरिकेडिंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को बदले रूट से भारी वाहन निकले। शहर से निकले हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। रायबरेली से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहनों के मार्ग बदले गए। रायबरेली के सारस चौराहा से इन्हें फुरसतगंज-सुल्तानपुर रोड की तरफ भेजा गया। कानपुर नगर से रायबरेली आने वाले वाहन लालगंज होते हुए ऐहार टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेसवे की तरफ भेजे गए।
समोधा से लालगंज और मुंशीगंज से डलमऊ जाने वाले और डलमऊ से बाराबंकी तक के कांवड़ मार्गों पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया। रायबरेली से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से भेजा गया।
उन्नाव से आने वाले वाहन समोधा चौराहा से लालगंज बाईपास होकर अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर निकले। कानपुर नगर से फतेहपुर और कौशांबी जाने वाले वाहन सैनी ब्रिज पार कर ऊंचाहार होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल, सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। साथ ही कांवड़ यात्रा भी निकलती है। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न होने पाए, इसलिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। यातायात प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की रात आठ बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।