फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Husband jumps into canal after argument

Raebareli News: कहासुनी के बाद नहर में कूदा पति

Mon, 17 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 17 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Husband jumps into canal after argument
अमावां। पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले वीडियो कॉल कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। मोबाइल व चप्पल नहर किनारे रखकर नहर में कूद गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक तलाश के बाद रविवार दोपहर करीब दो बजे युवक के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


शहर के घसियारी मंडी निवासी रोहित सोनी (35) का पत्नी से अक्सर विवाद होता था। दोनों बस्तेपुर में किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार शाम पत्नी और रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इससे नाराज रोहित घर से कहीं चला गया। जैतूपुर के पास निकले शारदा सहायक नहर पर पहुंचा। पहले परिजनों को फोन किया। इसके बाद वीडियो कॉल कर परिजनों से बातचीत कर नहर में कूदने की बात कही। इससे पहले कि परिजन उसे कुछ कह पाते, वह नहर में कूद गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोराें की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को सुबह लखनऊ से एनडीआरएफ टीम पहुंची। खोजबीन के दौरान दोपहर दो बजे युवक का शव दो किलोमीटर दूर भदोखर क्षेत्र के बेहटा पुल के पास बरामद किया गया। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद युवक के नहर में कूदने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed